Breaking News

मुख्यमंत्री बघेल आज जाएंगे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 फरवरी को अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे ग्राम चम्पारण पहुंचेंगे और वहां मंदिर पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं चम्पेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर राम-वन-गमन परिपथ अंतर्गत भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। मुख्यमंत्री चम्पारण से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम तामासिवनी जाएंगे और वहां दोपहर 12.35 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.55 बजे तामासिवनी से ग्राम खोरपा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4 बजे ग्राम खोरपा से ग्राम चण्डी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 4.10 बजे मंदिर पहुंचकर मां चण्डी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम चण्डी से 4.20 बजे प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे अभनपुर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट कर शाम 7.20 बजे अभनपुर से प्रस्थान कर शाम 7.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button