Breaking News

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश, गई थीं जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने


दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर दो बहनों के साथ एक 25 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपने परिवार के साथ उत्तम नगर स्थित अपनी आंटी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी।

इसी बीच 25 वर्षीय आरोपी दीपक दोनों बच्चियों को फुसलाकर अपने साथ ले गया, बेटियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो दोनों बच्चियां झुग्गी के अंदर मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, 25 वर्षीय दीपक बच्चियों के साथ छोड़छाड़ कर रहा था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में 6 साल और 5 साल की दो नाबालिग लड़कियों का 25 साल के दीपक नामक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। फिलहाल घटना पर उत्तम नगर थाने में आईपीसी की धारा 342, 354 और 10/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button