अपने पति को किसी गैर महिला सेक्स करते देख आगबबूला हुई पत्नी, सेक्स वर्कर की कर दी ताबड़तोड़ पिटाई

अपने पति को किसी गैर महिला या सेक्स वर्कर (Sex Worker) की बाहों में देखकर किसी भी पत्नी का खून खौलना लाजमी है. थाइलैंड (Thailand) से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर उस वक्त पहुंच गया।
जब उसने अपने पति को एक थाई सेक्स वर्कर के साथ सेक्स (Sex) करते हुए देख लिया. दरअसल, पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति के फोन पर सेक्स वर्कर से साथ उसकी तस्वीरें देखीं और फिर 25 जनवरी को थाईलैंड के फुकेट (Phuket) में मसाज पार्लर तक उसका पीछा किया.
मसाज पार्लर पहुंचने के बाद उसने कुर्सी पर बैठी उस सेक्स वर्कर को देखा और उस पर हमला कर दिया. महिला ने सेक्स वर्कर पर लातों और थप्पड़ों की बारिश कर दी. इस दौरान युवती बार-बार महिला से माफी मांग रही थी और वो कह रही थी कि उसे नहीं पता था कि वो उस पुरुष की पत्नी है. सेक्स वर्कर के साथ मारपीट करती महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.





