अपहरण कर मकान में बंद कर किया 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद अपहरण कर दूसरे गांव में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 12 वर्षीय बहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उसने और परिजनों ने गांव समेत आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन वापस घर लौटी। जिसने परिजनों को बताया कि रात के समय घर के बाहर से जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर अद्र्ध बेहोशी की हालत में बाइक पर बैठाकर उसे क्षेत्र के एक गांव में ले गया था। जहां आरोपी ने एक मकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बेहोशी का फयदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
वहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में परिजनो और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी किशोरी को दी है। आरोपी ने पूरी रात उसे मकान में बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद शनिवार की सुबह गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला।
सिंभावली में 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसका अपहरण का मामला सामने आया है। बुलंदशहर के बीबीनगर के निवासी रशीद द्वारा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया था। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: स्तुति सिंह, DSP गढ़ सर्किल, हापुड़ (22.01) pic.twitter.com/2tkhEjBjWS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





