Breaking News

हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर चली गोली, रेप की आरोपी महिला घायल


अंबाला सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. अंबाला के सेंट्रल जेल में रीटा नामक महिला कैदी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. जिस सेंट्रल जेल में पुलिस का कड़ा पहरा रहता है वहां पर महिला कैदी को गोली कैसे लग गई, ये सबसे बड़ा सवाल है. गोली लगने के बाद महिला को हॉस्पिटल में उपचार के लिए लेकर आया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

एसपी अंबाला ने कहा कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेंगी, इसके साथ ही उस दौरान मौजूद मुलाजिमों से पूछताछ की जाएगी. अंबाला सेंट्रल जेल में महिला रीटा को गोली लगने के बाद डॉक्टरों को सूचना दी गई. सूचना के बाद महिला का उपचार शुरू किया गया. इस दौरान महिला ने डॉक्टर को गलत जानकारी दी कि उसके पैर में गोली लगी है लेकिन डॉक्टरों को उपचार के दौरान पता चला कि उसे गोली लगी है. महिला से जब डॉक्टरों ने पूछा तो महिला ने बताया कि कुछ तेज से चलने की आवाज आई थी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button