जरा हटके
छत्तीसगढ़ – भनवारटंक रेलवे स्टेशन पर दिखा बाघ टहलते हुवे, लोगों की अटकी सांसे

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भनवारटंक रेलवे स्टेशन (Bhanvartank Railway Station) पर एक बाघ को टहलते हुए देखा गया. यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन के एरिया में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ कुहरे के बीच में टहलता हुआ और रेलवे ट्रैक के किनारे से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में किसी शख्स को वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है. यह घटना सुबह भोर की है।





