Breaking News

रायपुर – गैंगवार में चाकू से गोद कर दो की हत्या, आरोपी फरार


रायपुर। बीती रात गैंगवार में दो की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र के दलदल सिवनी की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात 9 बजे के आसपास शिवाजी नगर के युवकों का दो गुट आपस मे ही भीड़ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गोकुल साहू के गुट ने गोकुल डहरिया और उसके साथियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेंद्र डहरिया और गोकुल निषाद नाम के युवक के पेट और सीने में चाकू से कई हमले किए गए। एक की अस्पताल में तो दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पंडरी थाना पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है।





Related Articles

Back to top button