तातापानी महोत्सव – मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की |

*तातापानी महोत्सव*
– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव में अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी प्रदेशवासियों को मकर-संक्रांति और तातापानी महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई।
आज 1707 विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के लिए सभी को बधाई।
तातापानी में पांच दशक से भी ज्यादा समय से हर साल आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव की आज से भव्य शुरूआत हो रही है। यह महोत्सव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव भी है।
*मुख्यमंत्री ने तातापानी को राम वनगमन पर्यटन परिपथ से जोड़ने की घोषणा की।*
इस समय पूरे प्रदेश में धान खरीदी का काम बहुत जोर-शोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश में 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में इस वर्ष अभी तक 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कर चुके हैं।
2023 को हमने मिलेट मिशन वर्ष घोषित किया है। पिछड़ी जनजातियों ने मेरा सम्मान किया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
LIVE: तातापानी संक्रांति परब 2023 (तातापानी, बलरामपुर-रामानुजगंज) #मकर_संक्रांति https://t.co/7xUmO6VoWk
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 14, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




