Breaking News

लेह लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान धमतरी का लाल शहीद |


लेह लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान ग्राम खरेंगा निवासी सेना के जवान मनीष नेताम शहीद हो गए. नेताम की शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक है. परिजन और ग्रामीण शहीद के शव आने का इंतजार कर रहे है।

बता दें कि धमतरी जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत खरेंगा के मनीष नेताम पुत्र राजेन्द्र नेताम (24 वर्ष) पिछले तीन साल से सेना में देश सेवा कर रहे हैं. लेह लद्दाख सीमा पर ड्यूटी के दौरान की सुबह नेताम को अचानक सांस में तकलीफ हुई. अन्य जवानों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान मनीष नेताम के शहीद होने की सूचना घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया.

घटना की सूचना पर उनके माता-पिता व स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है. अब उन्हें अपने इकलौते पुत्र के शव आने का इंतजार है.. उनके पिता राजेन्द्र नेताम मजदूर हैं और मां आंगनबाड़ी में सहायिका हैं. एक बहन खिलेश्वरी की शादी हो गई है. उसका पति भी सेना में है।

गांव के लोगों ने बताया कि उनके शव 30 दिसंबर को शहीद का शव गांव पहुंचेगा. इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.





Related Articles

Back to top button