Breaking News

नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार |


गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि उसकी लड़की घर में नही है। उसको संदेह हैं की कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की को लेकर कही चला गया है। इस सूचना पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 344 / 2022 धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।*

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तुकाराम कामले ने यथाशीघ्र आरोपी पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के हमराह सहायक उप निरीक्षक खुमान लाल महिलांगे , प्रधान आरक्षक विजयलक्ष्मी व अन्य का विशेष टीम गठन किया गया।

दौरान पतासाजी विशेष टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी लड़की को लेकर कही बाहर भाग रहा है। इस सूचना पर मालगांव के पास आरोपी के कब्जे से लड़की को दस्तयाब किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़की को बहला फुसलाकर लेकर भागना स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 28/12/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी- दीनानाथ उर्फ दिनेश कुमार चक्रधारी पिता बेदू राम उम्र 22वर्ष ग्राम बारूला गरियाबंद छतीसगढ़





Related Articles

Back to top button