Breaking News

महिला के साथ पहले छेड़खानी फिर लूट की वारदात, पुलिस पर भी किया फायरिंग


शहर कोतवाली और गोविंद नगर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सोमवार को बदमाशों ने बागेश्वर धाम से लौट रही महिला के साथ पहले छेड़खानी की और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

दरअसल एक महीला अड्डा जाना चाह रही थी। ऑटो में चालक और उसका एक साथी मौजूद था। दोनों लोग उसको पुराना बस अड्डा न ले जाकर के केआर डिग्री कॉलेज के पास में ले गए, जहां दोनों युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी की। इसी बीच कुछ यात्री मौके पर पहुंच गये जिन्होंने शोर मचाया। इसके बाद ऑटो चालक और उसका साथी महिला का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में 354 ख 394 में मुकदमा दर्ज किया गया।

गोविंद नगर थाना पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस ने केआर डिग्री कॉलेज के पास अभियुक्तों को घेरा। इस घेराबंदी में अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। अभियुक्तों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी जाकिर के पैर में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। छानबीन की जा रही है, जल्द से जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button