Breaking News

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार, रात तक कई कई बार किया बलात्कार


महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में आठ लोगों ने एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई तथा आरोपियों ने पहले किशोरी के साथ समुद्र के किनारे स्थित अपने गांव के एक खाली बंगले में बलात्कार किया और फिर उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिला ग्रामीण पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सतपति थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल के आसपास है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शनिवार को दर्ज अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने 16 दिसंबर को रात आठ बजे से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजे तक उसके साथ एक-एक कर कई बार दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी उसे माहिम गांव के एक खाली बंगले में ले गए, जहां सभी ने उससे बलात्कार किया. बाद में वे उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां उन्होंने झाड़ियों में फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया.’’ प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. मामले में आगे की जांच जारी है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button