सरायपाली में सीएम भूपेश ने किया 28 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विधासनसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्याें का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15 कार्याें का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्याें में स्कूल में आहता निर्माण, रंगमंच निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।
बगारपाली की भेंट-मुलाकात में घोंच निवासी दिव्यांग लाभार्थी का मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel से संवाद
🟣 उन्होंने बताया कि ‘गांव में हाट बाजार क्लीनिक की गाड़ी आती है। घर के सामने क्लीनिक लगता है। मुफ्त में इलाज होता है, दवाई भी मुफ्त मिलती है’#BhetMulakatUpdates pic.twitter.com/IPnpBpDzDC
— Bhupesh Online (@BhupeshOnline) December 14, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




