श्रद्धा हत्याकांड – मिडिया के सामने छलका श्रद्धा के पिता का दर्द, बोले जैसे मेरी बेटी की हत्या हुई है वैसे ही आफताब पूनवाला को…

महरौली में महीनों पहले लिव-इन पार्टनर द्वारा मौत के घाट उतार दी गई श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने वसई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। विकास वॉकर ने कहा कि अगर पुलिस ने मेरी मदद की होती तो वो आज जिन्दा होती ।
विकास वॉकर ने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर उन्होंने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि हमें न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुझे आश्वासन दिया है कि मैं आपको न्याय दिलाऊंगा।
इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस से शुक्रवार को मुलाकात के बाद श्रद्धा के पिता ने कहा, मैंने अपनी बेटी से बात करने की कोशिश की लेकिन पिछले दो सालों में उसने मुझे कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कभी नहीं बताया गया कि मेरी बेटी के साथ क्या हो रहा है। आखिरी बार मेरी श्रद्धा से 2021 में बात हुई थी। हमने उसके ठिकाने के बारे में बात की, उसने कहा कि वह बेंगलुरु में रहती है।
उन्होंने बताया कि मैंने 26 सितंबर को आफताब से बात की तो मैंने उनसे अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। जैसे मेरी बेटी की हत्या हुई है वैसे ही आफताब पूनवाला को भी उसी तरह का सबक मिलने की मैं उम्मीद करता हूं। आफताब के परिजनों, रिश्तेदारों व घटना में शामिल अन्य सभी के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
जैसे मेरी बेटी की हत्या हुई है वैसे ही आफताब पूनवाला को भी उसी तरह का सबक मिलने की मैं उम्मीद करता हूं। आफताब के परिजनों, रिश्तेदारों व घटना में शामिल अन्य सभी के खिलाफ जांच होनी चाहिए: श्रद्धा वॉकर के पिता विकास वॉकर, मुबंई pic.twitter.com/b3x1W2a3zF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




