छत्तीसगढ़

बिलासपुर – दहशतगर्दों के हौसले बुलंद, सरेराह युवती का हाथ पकड़ की छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा


बिलासपुर–चकरभाठा पुलिस ने राह चलते छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम छतौना निवासी विकास कौशिक है। आरोपी को आईपीसी की धारा 354,354(घ) 509,506 के तहत कोर्ट के हवाले किया गया है।                   

चकरभाठा पुलिस ने 4 दिसम्बर को पीडिता की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि  नयापारा चौक स्थित किराना दुकान सामान खरीदने गयी। घर लौटते समय रास्ते मे विकास कौशिक नाम का व्यक्ति ने गलत नीयत से हाथ पकड़ा। सरेराह जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने बताया कि बदमाश से बचने जब चिल्लाना शुरू किया तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। विकास कौशिक पिता हीरालाल निवासी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाल कर जेल दाखिल कराया गया है।





Related Articles

Back to top button