छात्रा क्लास में खा रही थी च्यू-गम तो टीचर का फूटा गुस्सा, गाल पर मारा ऐसा तमाचा की आया कान में सूजन

क्लास में च्युइंगगम खाकर बैठने पर एक लेडी टीचर ने 12वीं की छात्रा को थप्पड़ लगा दिया। जिसके चलते छात्रा को सुनाई देना कम हो गया। उसके कान के परदे में सूजन बताई गई है। छात्रा की शिकायत पर पिपलानी पुलिस ने टीचर के खिलाफ किशोर नियम 2015 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। पुलिस में जेपी अस्पताल में मेडिकल इलाज के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि अविनाश नागर अवधपुरी निवासी 16 साल की छात्रा विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। वह 1 नवंबर को सुबह स्कूल गई थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि लगभग सवा 11 बजे दुर्गेश नंदिनी मैडम बिजनेस और इकोनामिक की क्लास ले रही थी। मैडम सभी बच्चों की स्कूल की डायरी चेक करने लगी। मेरे पास भी डायरी चेक करने आई। में च्युइंगगम चबा रही थी। च्युइंगगम चबाते देख मैडम भड़क गई। च्युइंगगम खाने की बात को लेकर बिजनेस इकनोमिक की मैडम ने मेरे बाय कान पर जोर से थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मुझे सुनाई देना कम हो गया । घर पहुंचने के बाद मैंने अपनी मां को सब कुछ बताया। मां मुझे थाने लेकर गई।
छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि च्युइंग गम क्लास में साथ पड़ने वाली सहेली ने उसे दिया था। वह च्युइंग गम खाते हुए क्लास में बैठी थी.उसी दौरान मैडम क्लास में आगयी जिसकी वजह से वह बहार च्युइंग गम फेकने नहीं जा पायी। यह बात मैडम को गलत लगी और उन्होंने कान पर जोर दार थप्पड़ मार दिया।
10 मिनट तक उसका कान सन्न रहा। छात्रा की मां का कहना है कि 2 महीनों में ₹2700 फीस बेटी के स्कूल में जमा करते हैं । जब बच्चों को माता-पिता ही नहीं मारते तो टीचरों को यह अधिकार किसने दिया। हम यह नहीं कहते हैं कि बच्चों को टीचर डांट नहीं सकते हैं या मार नहीं सकते, पर इस तरह तो बिलकुल भी नहीं । बच्चे अगर गलती करते हैं तो टीचर्स को उनके माता-पिता को बताना चाहिए, नोटिस देना चाहिए लेकिन मैडम ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
एक नाबालिग छात्रा क्लास में च्यू-गम खा रही थी। इस बात पर टीचर ने उसे थप्पड़ मारा जिससे छात्रा के कान में चोट आई। अवैधानिक कृत्य के अनुरूप टीचर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज़ किया गया है और विधिवत कार्रवाई की जा रही है: राजेश सिंह भदौरिया, ADCP, भोपाल (03.22) pic.twitter.com/ovbUIVV9Ts
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




