Breaking News
बलोदाबाजार – चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद के डायरेक्टर गिरफ्तार

बलौदाबाजार ब्रेकिंग – चिटफंड कंपनी साईं प्रसाद लिमि. के डायरेक्टर आरोपी शशांक बी भास्कर को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी डायरेक्टर को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम द्वारा लगातार 08 दिनों तक पुणे महाराष्ट्र में कैंप लगाया गया था। आरोपी डायरेक्टर द्वारा विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर कराया गया था राशि जमा,, चौकी लवन में चिटफंड कंपनी के विरुद्ध 6 लाख से ऊपर के गबन का एफआईआर दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि कलेक्टर कार्यालय में पूरे जिले से इस चिटफंड कंपनी से कुल 21,684 आवेदन में लगभग 84,75,30,217 रूपये रकम वापसी के लिए आवेदन किया गया है, वहीं चिटफंड कंपनी के विरुद्ध संपूर्ण छत्तीसगढ़ में है कुल 19 एफआईआर दर्ज हैं।





