उत्तर प्रदेश
क्लासरूम में टीचर से I Love You बोलने पर पुलिस ने दो छात्रों को लिया हिरासत में, छात्र की मां भी गिरफ्तार

मेरठ में टीचर से ‘I Love You’ बोलने पर पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है. दोनों छात्र नाबालिग हैं. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस एक्शन में आई. वहीं तीसरे आरोपी छात्र के परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीसरे आरोपी छात्र की मां को हिरासत में लिया है.
बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में छात्र अपने स्कूल की टीचर से ‘आई लव यू’ कहते हुए नजर आ रहे थे. इसके बाद टीचर ने मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में टीचर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद वह डिप्रेशन में है, उसकी जिंदगी में उथल-पुथल हो गई है.




