कुत्ते को कार में घसीट रहा था शख्स, वीडियो हुवा वायरल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, कोतवाली इलाके में रविवार को एक व्यक्ति आवारा कुत्ते को अपनी कार से घसीटता हुआ ले जा रहा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान हामिद के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के शहाबुद्दीन रोड पर हुई.
पुलिस ने बताया कि आरोपी हामिद के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने हामिद की कार को भी सीज कर दिया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई.
आज एक वीडियो संज्ञान में आई थी जिसमें एक कार एक कुत्ते को खींचकर ले जा रही है। तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में मामला दर्ज़ किया गया। संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को सीज कर लिया गया है, वैधानिक कार्रवाई जारी है: अर्पित विजय वर्गी, SP सिटी, मुजफ्फरनगर(27.11) pic.twitter.com/qI20tmXbrq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





