Breaking News

मेरी बेटी नही है ये बोलकर 6 माह की बेटी की निर्मम हत्या, अवैध संबंध के शक में मानपुर में बड़ी घटना


छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक पिता ने अपनी पुत्री की निर्मम हत्या कर दी. लापता नन्हीं बालिका का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया. पत्नी के अवैध संबंध के शक में नन्हीं बच्ची की हत्या की गई है.

दरअसल, 6 माह की बालिका 16 नवंबर से अपने घर ग्राम बोगाटोला से लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट मोहला थाने में परिजनों ने दर्ज कराई. वही 24 नवंबर को गुम बालिका का शव ग्राम बोगाटोला स्थित जोगी डबरी से बरामद हुआ. पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की और सफलता हाथ लगी. जांच में पता चला कि पिता ने ही अपनी 6 माह की बच्ची की हत्या की थी. जांच में पता चला है कि बालिका के सिर में चोट लगने से मौत हुई है. कोई ठोस वस्तु से आरोपी ने नन्हीं बालिका की हत्या की. इस पूरे मामले में साइबर सेल की मदद से मोहला थाना पुलिस ने जांच की थी।

नन्हीं बालिका के माता-पिता से अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की गई. बालिका के पिता आत्माराम कोठारी (38) ने बताया कि 15 नवंबर को रात करीब 8 बजे परिवार एक साथ खाना खाकर अपने अपने कमरों में गए थे. इसी दौरान रात्रि 11 बजे बच्ची की कमरे से बाहर रोने की आवाज आई और वह मौके पर गए. आरोपी आत्माराम ने बिस्तर में देखा तो पत्नी और बच्ची नहीं थी. कोठार में पत्नी रीना के साथ कोई व्यक्ति था, जो दरवाजा खोलने की आवाज सुनकर वहां से भाग निकला. पत्नी से पूछने पर उसने कहा कि कोई नहीं है. इस बात को लेकर आरोपी आत्माराम और उसकी पत्नी रीना के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने यह मेरी बच्ची नहीं है, कहकर आवेश में आकर वहां रखे फावड़े से बच्ची के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. बाद में अपनी पत्नी रीना कोठारी के साथ मिलकर बच्ची के शव को कपड़े में बांधकर रात को फेंक दिया.

आरोपी माता-पिता ने पूरे घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया और आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त फावड़े को जब्त कर लिया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. आरोपी माता-पिता पर पुलिस ने धारा 302,201,34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।





Related Articles

Back to top button