Breaking News

पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान गिरफ़्तार, लगा ये गंभीर आरोप


दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदतमीजी की थी. पुलिस ने उनके साथ दो और लोगों को हिरासत में लिया है.

शाहीनबाग में कांग्रेस नेता आसिफ खान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनके भाषण पर पास में खड़े एसआई ने आपत्ति जताई और बोलने से मना किया. इसी बात पर आसिफ खान बिफर गए. उन्होंने माइक से ही एसआई को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. आसिफ खान ने सब इंस्पेक्टर को ना सिर्फ गालियां दीं, बल्कि उनके समर्थकों ने हाथापाई और धक्कामुक्की भी की.

बता दें कि ओखला के जामिया नगर से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का एसआई से बदतमीजी का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी सैकड़ों लोगों के बीच में फंसे हुए हैं. कांग्रेस से पूर्व पार्षद और विधायक रहे आसिफ मोहम्मद खान पुलिसकर्मी को लाउडस्पीकर के जरिए धमका रहे हैं. गालियां दे रहे हैं. लोगों को भड़का रहे हैं. उनके समर्थक पुलिसकर्मियों को धक्का दे रहे हैं. किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से निकल जाते हैं.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button