तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों सहित दर्जनों को रौंदा, कई गंभीर, सीएम ने जताया दुख

बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक जताया है।
वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/VOL3VXq8CW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





