फर्राटेदार अंग्रेजी में तान्या ने रखी अपनी बात, सीएम बोले देख मिलती है खुशी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पामगढ़ की छात्रा तान्या केशरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर बताया कि स्कूल खुलने से अब फीस की चिंता किए बगैर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर पा रहे हैं। पहले ज्यादा फीस लगती थी।
तान्या ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि उनके स्कूल में लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं मिल रही है। शिक्षक भी बहुत सपोर्टिव हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पर कहा कि आज गांवों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते देख बहुत खुशी होती है। बच्चे अपनी संस्कृति परंपरा से जुड़े रहे हैं इसलिए स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवाई जायेगी।
ग्राम पंचायत अमोरा के श्री भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से घर की मरम्मत कराने के साथ बेटे को आईटीआई करवा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जनहितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम सिवनी में अपनों से संवाद करके अच्छा लगा।
पंचायत भवन, मंगल भवन, बिजली सब स्टेशन सहित पाली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन के निर्माण की तुरंत घोषणा की।
लोगों के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है। सबको शिक्षा, स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। pic.twitter.com/kI3aDiJ6Oj
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 11, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





