उत्तर प्रदेश

डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मासूम बच्ची मिली लहूलुहान हालत में |


एटा के थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। घटनास्थल पर मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की शाम करीब चार बजे डेढ़ वर्षीय बच्ची पशुओं के घेर में खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का ही 25 वर्षीय युवक संजू वहां आया और खिलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पर घेर में काम कर रही मां व अन्य परिजन पहुंच गए।

बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लग गई। जिसे गांव मोतीपुर के पास से पकड़ लिया।

थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इसकी वजह से खून बह रहा था। जिसको मेडिकल कॉलेज भेजकर उपचार कराया जा रहा है। आरोपी मौके से भाग गया था, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब पीने का आदी है। नामजद तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button