डायन कहकर पंचायत ने सुनाई मौत की सजा, बेरहमी से पीटै फिर पेट्रोल डाल घर में बंद कर लगा दी आग

गया में बीते शनिवार को सनसनीखेज वारदात घटित हुई है। दरअसल जिले के मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में उन्मादी भीड़ ने एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर उन्हें उनके ही घर में जिंदा जलाकर मार डाला। इसके पहले भीड़ ने महिला को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर घर में बंद कर उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क आग के हवाले कर दिया।
Read Also – कैमरे के सामने ही टीवी शो में रोमांस करने लगे पति पत्नी, पति को नौकरी से निकाला
बताया जा रहा है कि झुलसने से महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 40 वर्षीय हेमंती देवी पति अर्जुन दास के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करना चाहा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Read Also – इस महीला ने 8 मर्दों से पैदा कर दिए 11 बच्चे, वजह जान हंसने लगे लोग, 19 और बच्चे पैदा करना चाहती हैं महीला
महिला को पहले लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया फिर घर में बंदकर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कालेज भेज दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि महिला को डायन बताकर भीड़ ने घर में जिंदा जला दिया। घटनास्थल पर डीएसपी व कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य लोग फरार हैं, उनकी गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं। मैंने मृतका के परिजनों की सुरक्षा के भी निर्देश दे दिए हैं। मृतका के परिजनों का जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार के प्रावधानों के तहत जितनी भी आर्थिक सहायता मिल सकती है, वो की जाएगी: हरप्रीत कौर, SSP, गया, बिहार (09.11)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2022





