सपा विधायक ने भाई संग मिलकर लगा दी महीला के घर में आग, झोपड़ी का सामान जलकर खाक

सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान पर एक बार फिर पुलिस ने शिकंजा कसा है। दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे उसके गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली है। महिला ने दिए गए तहरीर में बताया कि जिस दिन घटना को अंजाम दिया गया उस समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पीड़िता के अनुसार अनुसार उनके पिता का जाजमऊ के केडीए डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद जाजमऊ एसओ अभिषेक शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि महिला की तहरीर के बावूजद भी एसओ अभिषेक शुक्ला ने विधायक और उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
पीड़ित का आरोप है मामले में एसओ अभिषेक शुक्ला दबाने में जुटे रहे। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। उन्होंने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस ने देर रात महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी विधायक के भाई की गिरफ्तारी के लिए दोनों के घरों पर दबिश दी। हालांकि आवास पर पुलिस को विधायक समेत उनके भाई नहीं मिले।
तहरीर में रिज़वान सोलंकी और इरफान सोलंकी के अलावा कुछ अज्ञात लोगों का भी नाम है। दोनों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और अज्ञात लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। थाना जाजमऊ में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई होगी: रवींद्र कुमार, DCP पूर्वी कानपुर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




