Breaking News

नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल से करोड़ों की मवेशी तस्करी घोटाला मामले में ईडी करेगी पूछताछ


पश्चिम बंगाल पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या इस मामले में ईडी की पूछताछ के लिए दिल्ली गई है। ईडी उससे अपने मुख्यालय में बुधवार को पूछताछ करेगी।

इससे पहले सुकन्या को ईडी ने गत 27 अक्टूबर को दिल्लीतलब किया था लेकिन बंगाल से बाहर होने का हवाला देकर सुकन्या नहीं गई थीं। उसके बाद ईडी ने सुकन्या को दूसरी बार नोटिस भेजा, जिस पर सुकन्या राष्ट्रीय राजधानी गई है। गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से इस मामले में अदालत में जो चार्जशीट जमा की गई है, उसमें सुकन्या की संपत्ति का भी ब्योरा दिया गया है।

वित्त वर्ष 2013-14 में सुकन्या की आय तीन लाख 10 हजार रुपए थी, जो वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर एक करोड़ 48 लाख रुपए हो गई है। सीबीआइ को सुकन्या के नाम कम से कम तीन करोड़ रुपए की फिक्स्ड डिपाजिट होने का भी पता चला है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button