छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर के 975 पदों की लिखित परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थी आक्रोशित


छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर के 975 पदों के लिए 6 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में चार दिन पहले ही व्यापमं ने परीक्षा की तिथि घोषित की थी, लेकिन अचानक परीक्षा स्थगित करने की जानकारी दी गई है।

वही इस आदेश के बाद प्रदेश के 65 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी प्रभावित हुए हैं। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पढ़ाई कर रहे हैं बच्चे अभ्यर्थी काफी आक्रोशित है और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि निश्चित एक शेड्यूल जारी कर दी जाए ताकि उसकी पढ़ाई अनवरत जारी रह सके।वही अभ्यर्थियों से स्वदेश न्यूज संवाददाता हिमांशु पटेल ने की खास बातचीत।





Related Articles

Back to top button