छत्तीसगढ़

आज रहेगी शहर में बिजली बंद, यह है वजह |


बिलासपुर शहर के अलग- अलग क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसे लेकर विद्यृत विभाग ने लोगों को सुचना जारी किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही विद्युत विभाग ने आदेश जारी कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। बताया कि बिजली सप्लाई आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि दिवाली से पहले मेंटनेंस का काम होगा। जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं काम पूरा होते ही दो बजे बिजली की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर के सरकंडा, सिरगिट्टी, लाल खदान, अज्ञेयनगर और तारबहार क्षेत्र बिजली सप्लाई प्रभावित रहेंगी।





Related Articles

Back to top button