Breaking News

सीएम भूपेश ने पूछा किस किस के खाते में आया पैसा, किसान ने बताया मिले पैसों से लिया ट्रैक्टर


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा मुख्यमंत्री के रूप पहली बार साराडीह आया हूं। सरकार बनने के बाद हर किसी के लिए योजनाएं बनाई। ये जमीनी स्तर पर सही मायने में क्रियान्वित हो रहा है कि नही ये देखने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को लेकर यहां आया हूं।

हमारी सरकार किसानों की, गरीबों, मजदूरों की सरकार है। सरकार बनने के बाद हमें सबसे पहले ऋण माफ़ी फैसला लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को फसलों की सही कीमत मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने पूछा का राजीव गांधी किसान न्याय योजना की कल तीसरी किश्त जारी किया गया है, किस किस के खाते में पैसा आया?

साराडीह के कोमल जयसवाल, 1.70 लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। इस बार 460 कट्टा धान बेचा है। योजना से पहले मिले पैसे से ट्रैक्टर लिया हूं। दो साल हो गया है। किस्त भी पूरा पटा रहा हूं। पत्नी के लिए हार भी खरीदा हूं। सुशील कुमार ने बताया कि डेढ़ एकड़ में मक्का लगाया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आदान सहायता मिल रहा है। सौर सुजला योजना से सोलर पंप मिला, जिससे मक्का, मूंगफली और बरबट्टी तीन फसलों की खेती कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साराडीह बैराज के डूबान क्षेत्र के 12 प्रभावितों को 3 करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया





Related Articles

Back to top button