Breaking News

एशिया कप में भाग लेने पाकिस्तान नही जाएगी भारतीय टीम, जय शाह ने दी जानकारी


भारतीय टीम अगले साल एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस बात की जानकारी बीसीसीाआई के सचिव जय शाह ने दी है। हालांकि जय शाह ने यह भी बताया कि भारतीय टीम एशिया कप का मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए तैयार है।

साल 2023 में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान की टीम करने वाली है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय मुकाबला साल 2012-13 में खेला था। इसके बाद दोनों टीमें एशिया कप या आइसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़े हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाने की पेशकश की जाएगी: जय शाह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक (AGM) में इस बात पर आधिकारिक रूप से मुहर लग गई कि रोजर बिन्नी बीसीसीआइ के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वह बीसीसीआइ के 36वें अध्यक्ष हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान और प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली की जगह लेंगे। इससे पहले हुए नॉमिनेशन में ही इस बात पर फैसला हो गया था क्योंकि किसी भी पद के लिए कोई विरोध में नहीं था। इस पर बस मुहर लगनी बाकी थी।

बताते चलें कि 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होने जा रहा है। बता दें कि इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button