Breaking News

दिल्ली समेत 4 राज्यों में 40 जगहों पर एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, यह है वजह


एनआईए ने देशभर में आतंक कनेक्शन को लेकर कई गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. जांच एजेंसी की ये कार्रवाई दिल्ली समेत 40 जगहों पर हो रही है. एनआईए ने भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ते गठजोड़ को खत्म करने के लिए एक्शन लिया है और पंजाब से लेकर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापा मारा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की छापेमारी में कई हथियार बरामद किए गए हैं. बीते हफ्ते एनआईए ने घाटी के शोपियां और रजौरी जिले के इलाकों में छापेमारी की थी. एनआईए की ये छापेमारी भी आतंक से संबंधित मामलों को लेकर थी. इससे पहले टेरर फंडिंग को लेकर भी एनआईए कार्रवाई करते दिखी है।

बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंक को फैलाने के लिए विदेश से पैसा लाकर आतंकियों तक पहुंचाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों की नजर इस नेटवर्क पर खास है. आपको बता दें कि पिछले 9 महीनों में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन को घुसते देखा है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर मामला है. देश में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें आतंकवादियों, गैंगस्टर्स और ड्रग्स तस्कर नेटवर्क के बीच गहरी साजिश दिखी है, जिसको लेकर जांच एजेंसियां सख्त बनी हुई हैं।





Related Articles

Back to top button