डिलीवरी कर लौट रहे जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चढ़ा गरबा का खुमार, म्यूजिक सुनते ही लगा जमकर नाचने

Zomato Delivery Agent doing Garba – नवरात्रि (Navratri) के दौरान कई जगहों पर गरबा (Garba) और डांडिया (Dandiya) के आयोजन किए गए थे, जिसकी कई दिलचस्प झलकियां सोशल मीडिया पर देखने को मिली. नवरात्रि के दौरान लोगों को स्टेशन, एयरपोर्ट, ट्रेन और सड़कों पर जमकर गरबा करते हुए देखा गया।
Zomato Delivery Agent doing Garba – बता दें कि नवरात्रि का पर्व समाप्त हो चुका है, पर अब एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपना फूड ऑर्डर पहुंचाने के बाद एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट को गरबा करते हुए देखा जा सकता है. इस डिलीवरी एजेंट पर गरबा का ऐसा सुरूर चढ़ता है कि म्यूजिक सुनते ही वो खुद को रोक नहीं पाता है और जमकर गरबा करने लगता है।
Zomato Delivery Agent doing Garba – वीडियो को ‘इयाम्परालकर’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ कुछ टेक्स्ट भी लिखे गए हैं, जिसमें बताया गया है कि गरबा रातों पर काम करना… फिकर नहीं… जीवन के हर पल का आनंद लें. जोमैटो डिलीवरी एजेंट के इस गरबा वीडियो को 2.4 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है।





