Breaking News

5000 के लेनदेन मामले में कर दी युवक की हत्या, फेंक दी लाश पुलिया के निचे, ऐसे हुवा खुलासा |


बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत 05 अक्टुबर को जगदलपुर के निकट ग्राम लामनी एवं सरगीपाल के मध्य पुलिया नीचे संदिग्ध अवस्था में मिले शव एवं घटित वारदात की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

Read Also – मछली पकड़ने गए शख्स का मगरमच्छ करने लगा पीछा, वीडियो देख कांप उठे लोग

जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि थाना परपा अंतर्गत जाॅच दौरान उक्त शव सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार के रूप में पहचान हुई। मामले में जाॅच जिसमें घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचायतनामा एवं शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त पुरूष की हत्या होना पाये जाने से मामले में थाना परपा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या (धारा 302 , 201भादवि0) का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था।

Read Also – जंगल में टाइगर संग सेल्फी लेने करीब पहुंचा युवक, हुवा कुछ ऐसा कि हलक में अटकी जान

जांच में निरीक्षक धनंजय सिन्हा और लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेही नरविंदर सिह बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं 01 किशोर बालक पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा दिनांक 04.10.2022 को मृतक सतवंत सिंह उर्फ मोनु बरार का हत्या करना स्वीकार किया है।

Read Also – Chanakya Niti – मरते हुवे भी कभी इन लोगों की सहायता न करें, जानें क्या कहती है निति

आरोपी नरविंदर बाजवा, शेरसिंह सुमेर एवं 01 किशोर बालक एवं मृतक सतवंत सिंह काफी समय से एक दुसरे को जानते पहचानते थे पूर्व में नरविंदर बाजवा के द्वारा 5000 रूपये सतवंत बरार को दिया था जिसके द्वारा उधारी की राशि वापस नही किया गया था। कि दिनांक 04 अक्टुबर को नरविंदर बाजवा , शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा मृतक सतवंत सिंह को सरगीपाल की ओर शराब पीने के नाम पर ले गये।

Read Also – इस तरह आसानी से छुड़वाया जा सकता है शराब की लत, जानें कारगर उपाय

इसके बाद सरगीपाल में उधारी पैसे लेनदेन की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ और आरोपी नरविंदर बाजवा, शेरसिह सुमेर एवं किशोर बालक के द्वारा कैची, मोटर सायकल की चाबी से सतवंत के सिर पर हमला किया गया एवं गला दबाकर हत्या कर दिया गया। हत्या पश्चात शव को छिपाने के उद्देश्य से सरगीपाल और लामनी के मध्य पुलिया के निचे फेक दिया गया था।





Related Articles

Back to top button