Breaking News

प्रकृति की अनुपम छटा समेटे कांदा डोंगर को नहीं मिला पर्यटन स्थल का दर्जा, विजयदशमी के दिन मनाया जाता है कांदाडोंगर दशहरा |


गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- मैनपुर विकासखंड के ग्राम गुढ़ियारी स्थित कांदाडोंगर चारों तरफ अनुपम छटा अपने अंदर समेटे हुए है। पर्यटन के दृष्टिकोण से अद्वितीय मनोरम दृश्य बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच लाता है। कांदा डोंगर में रामायण काल से जुड़ी कुछ कहानियां भी बुजुर्गों की जुबान से सुनने को मिलती हैं लेकिन ऐसे प्रसिद्घि लिए कांदा डोंगर को अब तक पर्यटनस्थल का दर्जा नहीं मिल पाया है।

कांदा डोंगर को अगर पर्यटन स्थल नहीं बनाया गया तो इसकी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व, पुराणिक कथाएं, मान्यताओं, अनेक देवी देवताओं का गढ़, शोभायात्रा सिर्फ स्थानीय लोगों तक ही सीमित होकर रह जाएगी। अमलीपदर गुढ़ियारी कांदा डोंगर चौरासीगढ़ गांव के पुजारी और देवी देवता का गड़ माना जाता है यहां पर माता कुलेश्वरी,माता खम्मेस्वरीन की मंदिर,राधा कृष्ण जी की भी मंदिर यादवों के द्वारा बनाया गया है।

इस जगह पर हर शाल विजय दशमी के दिन दशहरा पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है चौरासी गड़ के देवी देवता छेत्र के लोग और ओडिशा के लोग कांदा डोंगर दशहरा को देखने आते है कांदा डोंगर दशहरा के नाम से मनाया जाता है पुराने बुजुर्गो का कहना है किसी जमाने में यहां की देवी भक्तो को दर्शन और भोजन के लिए अन्न भी देती थी।

इस कांदा डोंगर पहाड़ी के नीचे एक छोटा सा तालाब है मान्यता के अनुसार इस तालाब का पानी कभी भी कम नहीं होता इस तालाब के पीछे की भी कहानी है पुजारी मुकेश दीवान का कहना है इस तालाब का निर्माण माता के ऊपर से चम्मच फेकने के वजह से तालाब का निर्माण हुआ है जो आज भी देखने को मिलता है।

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री स्व अजीत जोगी देवभोग से पद यात्रा करते हुए कांदा डोंगर आए और उन्होंने कहा था कि इस कांदा डोंगर को पर्यटन स्थल का दर्जा दूंगा मगर किन्ही कारणों से फाईल बन कर ही रह गया आज पर्यंत तक उपेक्षा का दंश झेल रहा है कांदा डोंगर अब देखना यह होगा कि कांदा डोंगर को पर्यटन स्थल का दर्जा कब मिलता है या ऐसे ही रह जाता है।





Related Articles

Back to top button