किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात, नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

हापुड़ में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने किशोरी का अपहरण किया और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जंगल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़े आराम से फरार हो गए। वहीं, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें एक युवती भी शामिल है।
पीड़िता के परिवार द्वारा बताया गया नगर कोतवाली क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया और फिर सिम्भावली थाना क्षेत्र में ले जाकर किशोरी को जंगल में नशीला पदार्थ पिलाया गया। जिसके बाद बताया जा रहा है कि किशोरी बेहोश हो गई।
वही आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिवार ने दो युवकों पर आरोप लगाया है। इस मामले में जब पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
मामला सामने आने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसमें एक युवती भी शामिल है, पुलिस ने इस मामले में युवती को हिरासत में लिया है और अन्य दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
मामल में FIR दर्ज़ कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। एक युवती व युवक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक अन्य युवक की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा: अशोक सिसोदिया, DSP, हापुड़ (2.10) pic.twitter.com/WZHyc5r1Y8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




