जरा हटके

जेब्रा बनकर जंगल में घूम रहे थे दो शख्स, शेरनी ने कर दिया तगड़ा हमला, हलक में अटकी जान


सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक फनी एक्ट क्रिएट करने के चक्कर में उन्होंने अपनी जान को ही खतरे में डाल दिया. एक शख्स जेब्रा का गेटअप कर के जंगल में चला जाता है. आगे जो हुआ, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में आप देखेंगे कि, कैसे एक शख्स अपने ही ‘पैर पर कुल्हाड़ी’ मारते नजर आ रहा है. वीडियो में शख्स की इस करतूत को कुछ यूजर्स बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स जेब्रा जैसी दिखने वाली ड्रेस पहनकर जंगल में चला जाता है, वो भी बिना यह सोचे कि आगे उसके साथ क्या हो सकता है. वीडियो में आगे देखते ही देखते वो शख्स जानवरों के बीच पहुंच जाता है. इस बीच वो शख्स जेब्रा की स्टाइल में चलने लगता है. इस दौरान अगले ही पल वो शेरनियों की रडार पर आ जाता है.

वीडियो को देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि अब शायद इस शख्स का शेरनियों से बच पाना मुश्किल है, लेकिन अगले ही पल शेरनी उस पर झपट्टा मारकर जेब्रा का नकली मुंह खींचकर वहां से चली जाती है और शख्स बाल-बाल बच जाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स के पैरों तले जमीन खिसक रही है. वीडियो में शेरनियां शख्स के सारे कपड़े फाड़ती दिखाई देती हैं. इसके साथ ही वो जेब्रा की नकली मुंह लेकर वहां से जाती नजर आती हैं. चंद सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर अब तक सात हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.





Related Articles

Back to top button