खेल जगत

Big breaking – फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत, चारो तरफ मची चीख पुकार |


इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में 127 लोगों की मौत हो गई है. फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इंडोनेशिया की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

हिंसक घटना में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो चुकी थी. बाकी 93 लोगों की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है. ईस्ट जावा के एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे.

फुटबॉल मैच का नतीजा आया तब मैदान में मैच देखने पहुंचे प्रशंसक आक्रोशित हो उठे. नाराज फैंस फुटबॉल मैदान में घुस गए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया. आक्रोशित प्रशंसकों ने फुटबॉल मैदान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई.





Related Articles

Back to top button