Breaking News

भेंट मुलाकात – विधानसभा पंडरिया में सीएम भूपेश ने कर दी सौगातों की बरसात, की क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं |


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के लिए कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदौरी फिर ग्राम कुकदूर में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की। वहीं देर शाम पंडरिया में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भेंट-मुलाकात कर उनसे संवाद किया।

इस दौरान जिले के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री की कस्टम मिलिंग को लेकर की गई पहल और दी गई रियायत पर आभार जताया। दूसरी ओर व्यापारिक संघ ने पंडरिया को नगर पालिका बनाने पर मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचे सामाजिक संगठनों की मांगों पर स्वीकृति देते हुए अनेक सौगातें दीं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बीते 4 मई से अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में जाकर आमजनों से सीधे संवाद कर रहे हैं। साथ ही सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से भी मिलकर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं से रूबरू हो रहे हैं। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज उन्होंने पंडरिया विधानसभा के दौरा किया।

पंडरिया में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भेंट-मुलाकात के दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिलकर कहा कि, आपकी सूझ-बूझ और राइस मिलर्स के हित में लिए गए निर्णय से राइस मिल पुनः अपने पैरों पर खड़ी हुई है। इस दौरान व्यापारी संघ ने बताया गया कि, शक्कर बेल्ट से किसानों को लाभ हुआ है। व्यापारी संघ ने व्यापार कॉम्प्लेक्स की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया।

यहां भेंट-मुलाकात के दौरान महिला पार्षद समूह ने रोड के जीर्णाेद्धार के लिए मांग की, जिसके पर मुख्यमंत्री ने तत्काल इसकी स्वीकृति दी। मांगों पर मुख्यमंत्री ने पंडरिया में ब्राह्मण समाज भवन निर्माण के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। वहीं जैन समाज को उनके मांग के अनुरूप निर्धारित मापदंड के तहत राशि जमा होने के उपरान्त 4 हजार वर्ग फीट जमीन देने की घोषणा की।

मुस्लिम समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा की गई। सिक्ख समाज की मांग पर मुख्यमंत्री की ओर से पंडरिया में गार्डन निर्माण की स्वीकृत दी गई। मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज क्षेत्र को बढ़ाकर गार्डन बनाने का कलेक्टर को सुझाव दिया। चंद्राकर युवा कल्याण समिति के मांग पर कुर्मी समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख की घोषणा की।

पंडरिया में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अहिरवार समाज, कुंभकार समाज, देशहा यादव समाज के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की। इस दौरान ग्राम बिनौरी के बीएससी उत्तीर्ण दिव्यांग युवक मानिक लाल चेलक के आग्रह पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए दो लाख रुपये देने की स्वीकृति दी।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button