Breaking News

बिलासपुर – व्यापारी से नामी गैंगस्टर बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 20 लाख की फिरौती


अपराध शाखा-2 यमुनानगर की टीम ने जगदम्बा क्लाथ हाउस बिलासपुर के मालिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का  पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिला की अपराध शाखाओं व थाना बिलासपुर की टीम ने कुछ अपराधियों को चिन्हित किया था,जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी ।

उन्होंने बताया कि जगदम्बा क्लाथ हाउस बिलासपुर के मालिक से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए उसके घर पर आरोपियों दवारा धमकी भरा पत्र लिखकर फैंका था और अगले दिन  उन्हें  जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी ।

इस अपराध में शामिल 3 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।  आरोपीयों ने पुछताछ में बताया कि उन्होने जब धमकी वाला पत्र जगदम्बा क्लाथ हाउस बिलासपुर के मालिक के घर पर फैंका था तो उन्होने अवैध हथियार से एक हवाई फायर भी किया था ।  तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button