पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 10 घायल |

कुल्लू में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां टैंपो ट्रेवलर के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुला रखने के आदेश दिए, ताकि घायलों को नेर चौक मेडिकल कालेज लाने में दिक्कत न हो।
यह मार्ग दिन में भूस्खलन के कारण छह मील के पास बंद हो गया था। उन्होंने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंजार घाटी के घियागी इलाके में NH-305 पर कल रात 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। 5 घायलों को जोनल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है: गुरदेव सिंह, SP, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/11Uio0rHrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




