कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना की जारी, इस तारीख तक नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. इसके लिए नामांकन 24 से 30 सितंबर तक होगा। बता दें कि कांग्रेस की तेलंगाना, पुडुचेरी व पंजाब इकाई ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने का अनुरोध किया।
बता दें कि कांग्रेस की राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु समेत कुछ अन्य राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पहले ही प्रस्ताव पारित कर दिया है। तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी ने बताया कि पार्टी नेता राजमोहन उन्नीथन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।
कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।
नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। यदि आवश्यक हो, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। pic.twitter.com/XXTmr58pMa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





