Breaking News

सीएम भूपेश बोले राजपुर की जनता के इस प्यार से अभिभूत हूँ, भेंट मुलाकात में उमड़ी लोगों की भीड़


– लैलूंगा की अंजना कुजूर ने बताया कि उनके चार साल के बेटे के दिल में छेद था, वो उसके बचने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर चिरायु योजना से उसका इलाज हुआ और अब युवान पूरी तरह से स्वस्थ है जिसके लिए वो मुख्यमंत्री की शुक्रगुजार हैं।

– चांदनी मिश्रा नाम की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की छात्रा ने बताया की स्कूल में टीचर की कमी है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर कर देंगे, छात्रा ने पूछा कि आपके चेहरे की मुस्कान का राज क्या है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गुण सिर्फ इंसानों को मिला है, जो काम हम कर रहे हैं उसमें मजा आना चाहिए. तुम पढ़ रही हो तो पढ़ने में मजा आना चाहिए तो मुस्कान बनी रहेगी। तनाव में नहीं खुश रहना चाहिए और सबकी सेवा करो, सेवा में जो मजा है वो कहीं और नहीं।

जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान लाखो बाई को अपने बगल में बिठाकर उनसे बात किया। मुख्यमंत्री ने सोनम नाम की स्कूली छात्रा को भी अपने बगल में बिठाकर उससे बात की।

 सीएम भूपेश बघेल को सुशीला पैंकरा ने बताया कि उन्होने वर्मी कंपोस्ट बेच कर हवाई जहाज में सफर करने का अपना सपना पूरा किया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राओं ने इंग्लिश में बात करते हुए लैलूंगा में स्कूल खोलने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया, मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी सवालों का छात्रा ने इंग्लिश में जवाब दिया।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button