Breaking News
पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को बडी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश महामंत्री, बीजेपी में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर यूं तो 14 महीने का वक्त बचा है । लेकिन अभी से बीजेपी ने अपनी तैयारी पूरी तरीके से तेज कर दी है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रायपुर पहुंचे उन्होंने बड़ा रोड शो किया ।
इस दौरान उनके दौरे के तुरंत बाद आज बीजेपी में बड़े बदलाव किए गए हैं । काफी लंबे समय से कोषाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे गौरीशंकर अग्रवाल को इस पद से पद मुक्त कर दिया गया है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को भी पद से निकालकर अब इसकी जिम्मेदारी रवि भगत को दे दी गई है।
इसके साथ ही मीडिया विभाग की जिम्मेदारी अमित चिमनानी को दी गई है ।बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है देखे लिस्ट







