हमसे दोस्ती करों नहीं तो मार देंगे गोली, विशेष समुदाय के युवकों ने छात्राओं को धमकाया

राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां छात्राओं के पालकों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि लगातार विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा अक्सर हथियारों की नोंक के दम पर हिंदू और आदिवासी लड़कियों पर यह दबाव बनाया है कि उन लोगों से दोस्ती करें।
पालकों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि छात्राएं आरोपी विशेष समुदाय के युवकों के साथ घूमने फिरने जाए. ऐसा नहीं करने पर उनलोगों के द्वारा हथियार के बल पर अगवा कर लेने की धमकी दी जाती है।
बताया जा रहा है कि छात्राओं ने मनचले विशेष समुदाय के युवकों का विरोध किया तो कई छात्राओं को आरोपी युवकों द्वारा मारा पीटा भी गया है. ऐसे में परिवार की लोकलाज के डर की वजह से कई छात्राएं अपने घर मे बताने से भी शुरू में डरती रही. इस दौरान लड़कियों द्वारा कोई शिकायत नहीं किए जाने से विशेष समुदाय के मनचलों का मनोबल लगातार बढ़ता गया है।
इसके बाद सरेआम 5 सिंतबर को टीचर डे के मौके लगभग 8-10 की संख्या में ओरमांझी के प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल पहुंचते मनचलों अपराधियो ने हथियार के बल पर लड़कियों से छेड़खानी करते हुए अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे. इस दौराम कई लड़कियों के साथ मारपीट भी की गई है।
दरअसल ओरमांझी स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल की छात्राओं की लगातार शिकायत के बाद ग्रामीणों द्वारा स्कूल परिसर में ही पंचायत बुलाई गई थी. जहां सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बैठक के बाद ओरमांझी थाने में जाकर , मायापुर चंदरा के रहने वाले आरोपी फिरदोस अंसारी, सुहैल अंसारी , मुज्जमिल अंसारी, तौफीक अंसारी और जमील अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय के आरोपियों द्वारा लगातार प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल में पढ़ने वाली हिन्दू और आदिवासी लड़कियों के साथ हथियार के दम पर गलत करने की कोशिश की गई थी.ऐसे में जानकारी मिलने के बाद से ही ग्रामीण उग्र हो गए और सभी आरोपियों को भरी पंचायत में सजा देने की मांग पर अड़ गए।
हालांकि, बाद में सभी जनप्रतिनिधियों ने समझा-बुझाकर विशेष समुदाय के आरोपी युवकों के खिलाफ ओरमांझी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।
मामले में हमने FIR दर्ज़ कर लिया है और जांच DSP को सौंपी है। समस्त बिंदुओं पर हमने जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होगी: स्कूल की छात्राओं को कुछ युवकों द्वारा धमकी देने के मामले पर नौशाद आलम अंसारी, SP, रांची ग्रामीण pic.twitter.com/KcCWLRJtaE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



