Breaking News

विधायक और उनके बेटे सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज, दंगा और हथियार अधिनियम की लगाई धाराएं


मुंबई विधायक सदा सरवणकर के साथ उनके बेटे और 6 अन्यों पर पुलिस ने दंगा और हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज ककर लिया है जब विधायक ने थाने के बाहर गोलीबारी की।

आपको बता दें कि मुंबई के प्रभादेवी इलाके में शिवसेना के शिंदे और ठाकरे समर्थकों के बीच जोरदार मारामारी हुई है. यह मारामारी आज (11 सितंबर, रविवार) आधी रात को हुई है. ठाकरे गुट के नेता सुनील शिंदे का आरोप है कि शिंदे गुट के सदा सरवणकर ने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग की है।

सुनील शिंदे के मुताबिक सदा सरवणकर ने दादर पुलिस स्टेशन परिसर के पास फायरिंग की. दादर पुलिस ने उद्धव गुट के पांच शिवसैनिकों को अरेस्ट कर लिया है. इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके अलावा 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शिंदे समर्थक सदा सरवणकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया है. इस बीच पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. इससे यह साफ हो सकेगा कि सदा सरवणकर ने फायरिंग की या नहीं. गणपति विसर्जन के दौरान दोनों गुटों के बीच प्रभादेवी में ही वाद-विवाद हुआ था जो आज रात मारामारी में तब्दील हो गया।

दादर पुलिस स्टेशन के पास दोनों गुट आपस में भिड़ गए. इसी दौरान ठाकरे गुट के सुनील शिंदे के आरोप के मुताबिक सदा सरवणकर ने पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग की. सुनील शिंदे का कहना है कि उनके गुट के विभाग प्रमुख को टारगेट करने की कोशिश की गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button