बलौदाबाजार – नदी में आत्म्हत्या करने कूदी युवती, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार घटना दिनांक 08.09.2022 को शाम 04:30 बजे की है ।बलौदा बाजार जिला अंतर्गत चौकी करहीबाजार पुलिस को सूचना मिली कि जिला बिलासपुर की रहने वाली एक युवती किसी कारणवश, आत्महत्या करने के उद्देश्य से आमगांव नदी पुल से नीचे शिवनाथ नदी में कूद गई है*।
सूचना पर उपनिरीक्षक हरीश साहू के नेतृत्व में तत्काल चौकी करहीबाजार पुलिस बल ग्राम आमगांव नदी पुल पहुंची। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्रामीणों की मदद से युवती की जान बचाने के प्रयास में जुट गई। तत्पश्चात पुलिस टीम में सउनि मालिक राम भारद्वाज, प्रआर मिर्जा अब्बास, आरक्षक वेद प्रकाश मरावी, डोरीलाल कटकवार, अरविंद कुर्रे के अथक प्रयास, सूझ-बूझ एवं मछुआरा पुनाराम निषाद ग्राम आमगांव, बसंत निषाद करहीबाजार की मदद से युवती को नदी से सकुशल बाहर निकाला गया।
थोड़ा सा भी विलंब होता, तो नदी के बहाव में युवती के बह जाने का अंदेशा था एवं उसे बचाना बहुत मुश्किल हो जाता। तत्पश्चात युवती को तुरंत इलाज के लिए पीएचसी करहीबाजार एवं वहां से जिला अस्पताल बलौदाबाजार एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती करवाया गया है।
आज दिनांक 09.09.2022 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा नदी में डूब रही युवती की जान बचाने के इस प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए दोनों मछुआरों पुनाराम निषाद एवं बसंत निषाद को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया*।





