Breaking News

रायपुर में 11-12 सितम्बर को निकलेंगी गणेश विसर्जन की


रायपुर में बीते दो सालों से झांकिया नहीं निकली जा सकी थी पर इस बार शहर में भव्य झांकी निकाले जानें की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि इस बार भी शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकी की अनुमति नहीं दी गई है। रायपुर में गणेश उत्सव -मूर्ति विसर्जन एवं झांकी निकालने के लिए सामान्य निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

तय रूट के अनुसार शारदा चौक से जयस्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदरबाजार, सत्ती बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबरती थाना, लीलीचौक, लाखेनगर, रायपुरा, महादेवघाट विसर्जन स्थल होगा। कहा जा रहा है कि राजनांदगांव और दुर्ग से भी झांकियां शामिल होंगी। झांकियां शारदा चौक से शुरू होंगी।

इस तरह सभी झांकियां शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लिलि चौक, लाखेनगर, सुंदर नगर, महादेव घाट रिंग रोड होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल में जाकर विसर्जित की जाएंगी।इसके साथ ही वेस्ट मटेरियल, पूजा सामाग्री, फुल कपड़े, प्लास्टिक, पेपर आदि के लिए अलग निर्धारित स्थल की व्यवस्था की गई है।

रायपुर में गणेश उत्सव सबसे बड़े सार्वजनिक त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा रही है। बीते दो सालों से झांकियां नहीं निकाली जा रही थीं। इस बार भव्य झांकियां शहर में देखने को मिल सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट तय कर दिया है। गणेश उत्सव समितियों के साथ इसे लेकर जल्द ही एक बैठक कर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त भी तय करेगा। तय रूट के मुताबिक झांकियां शारदा चौक की तरफ से निकलेंगी, वहीं लाखेनगर से महादेव घाट रिंग रोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।



Related Articles

Back to top button