बड़ी सफलता – 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कोंटा में किया समर्पण |

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने DKMS अध्यक्ष सहित 8 जनमिलीशिया सदस्यों ने कोंटा ASP के सामने समर्पण किया है।
वहीं नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे पूना नम अभियान सुकमा नई सुबह शुरुआत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की “पुनर्वास नीति” तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” (नई सुबह, नई शुरूवात ) से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय 09 नक्सलियों ने सीआरपीएफ 217 वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
बता दें कि समर्पित नक्सली थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सभी नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी एवं गोलापल्ली एलओएस के सक्रिय नक्सली सदस्यों के साथ थाना गोलापल्ली एवं मरईगुड़ा अंतर्गत विभिन्न नक्सली मुठभेड़ की घटनाओं में शामिल थे। इसके साथ-साथ सड़क खोदने, शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने, नक्सली संगठन के मिटिंग आयोजित करवाने सुरक्षा बलो की रैकी करने, माओवादियों के लिए राशन एवं अन्य सामान की सप्लाई में लिप्त थे।





