बिलाईगढ़ ब्रेकिंग – हड़ताल से पालकों का शिक्षको पर आक्रोश, स्कूल के सामने

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – कसडोल इलाके में गिधौरी स्कूल में बालकों ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि 12 दिन से हड़ताल पर से अधिकारी कर्मचारी थे। पुरा मामला गिधौरी के सरकारी स्कूल का है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद रहें इसके साथ ही मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।
पढ़ाई-लिखाई बंद कर हड़ताल पर जाने वाले शिक्षकों पर ग्रामीण व विद्यार्थियों का गुस्सा हड़ताल खत्म कर स्कूल पहुंचने शिक्षक-शिक्षिकाओं पर फूटा। स्कूल में ताला जड़कर शिक्षकों को प्रवेश देने से ग्रामीणों ने रोक दिया। एक घंटे तक शिक्षकों व ग्रामीणों के बीच जमकर बहस हुई। वहीं शिक्षकों को पालकों की भीड़ ने जमकर खरीखोटी सुनाई।
बता दें कि 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के तहत गृह भाड़ा की मांग को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन को समर्थन देकर शिक्षकों ने स्कूलों का बहिष्कार कर 25 से 29 जुलाई तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की।
हड़ताल खत्म होने के बाद 30 जुलाई की सुबह ग्राम शकरवारा के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक पुरुष शिक्षक व दो महिला शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन कर पढ़ाने पहुंचे, तो स्कूल के गेट पर पालकों व विद्यार्थियों की भीड़ ने गेट पर ताला जड़कर शिक्षकों को प्रवेश नहीं दिया।





